रामपुर, अप्रैल 3 -- डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। साथ ही विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभावान बच्चों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के प्रयासों को सराहा गया। मोहल्ला साहूकारा स्थित विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बाद में स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी के मन को मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रबंधक राजीव अग्रवाल ने अभिभावकों और बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने भविष्य की यो...