डीएवी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर विशेष कार्यक्रम
रांची, मई 9 -- तोरपा, प्रतिनिधि। महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल तोरपा में शनिवार को मातृ दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, नृत्य और नाटक के माध्यम से माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। प्रस्तुतियों में मां के त्याग, प्रेम और उनके महत्व को दर्शाया गया, जिसे देखकर उपस्थित सभी भावुक हो गए। कार्यक्रम का संचालन संध्या तोपनो और अनु कुमारी ने किया। विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।प्राचार्य ज्ञान हंस ओझा ने अपने संबोधन में मां के निस्वार्थ प्रेम पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को माता-पिता का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।इस यह भी पढ़ें- इटवा डीएवी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे व उनके अभिभावकों को मिला सम्मान अवसर पर उप प्राचार्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.