डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया पृथ्वी दिवस
सिमडेगा, अप्रैल 22 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। मौके पर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और धरती को सुरक्षित रखने के संदेश से भरपूर थे। रंग-बिरंगे और आकर्षक पोस्टरों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मौके पर विद्यार्थियों को पर्यावरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। शिक्षकों ने उन्हें प्रकृति के संरक्षण, जल बचाने, वृक्षारोपण और प्रदूषण नियंत्रण के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया। यह भी पढ़ें- स्वच्छ व हरित उर्जा के लिए किया प्रेरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.