सासाराम, अगस्त 6 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल, सेमरा (बिक्रमगंज) में विद्यार्थियों के मनोरंजन एवं रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जादू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध जादूगर ने अपने रोमांचक और हैरतअंगेज करतबों से बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान जादूगर ने खाली टोपी से रंग-बिरंगे रूमाल निकालने, वस्तुओं को पलभर में गायब कर फिर प्रकट करने सहित कई आकर्षक जादुई प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हर प्रस्तुति का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। इस अवसर पर जादूगर ने विद्यालय की प्राचार्या प्रमिला सिंह को मंच पर सम्मानित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: डीएवी में जा...