हजारीबाग, जुलाई 26 -- बरही, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार रहे छात्र छात्राओं ने देश के लिए शहीद होने वाले वीर जवानों को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। छात्र छात्राओं ने परमवीर चक्र विजेता सौरभ कालिया , योगेन्द्र यादव, कैप्टन विक्रम बत्रा समेत सभी 545 भारत के वीर सपूतों को सलामी दी। बच्चों ने सैनिकों के वेष भूषा में देश की रक्षा करने का संकल्प लिया। कक्षा अष्टम के छात्र-छात्राओं ने अपने भाषण में कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों में दुशमन की लगातार गोलीबारी के बीच दुशमन को करारी मात दी थी। प्राचार्य पुष्प कुमार झा ने कहा कि सैनिक हमारे देश की मान हैं। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रमों से कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी हमें उन पर सदैव गर्व करना चाहिए। देश की सीमा पर दिन रा...