देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर,प्रतिनिधि। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला सातर देवघर में बुधवार को स्कूल के नए प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। उसके बाद यज्ञ हवन का आयोजन हुआ। नए प्राचार्य विगत 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा दे रहे हैं और 14 वर्षों से विभिन्न विद्यालयों में प्राचार्य के रूप में कार्य करते आ रहे हैं। डीएवी बरकाकाना से इनका हस्तांतरण यहां हुआ है। जहां इनके कुशल मार्ग निर्देशन में विगत वर्ष बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थी जिला टॉपर रहा और राज्य स्तर पर तीसरे टॉपर के रूप में अपना परचम लहराया। मौके पर नए प्राचार्य ने...