जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- जमशेदपुर। डीएवी बिष्टूपुर के स्थापना दिवस एवं संस्थापक महात्मा हंसराज जी की जयंती पर 300 यूनिट रक्तसंग्रह का लक्ष्य रखा गया है। प्राचार्य प्रज्ञा सिंह ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्र छात्राओं के साथ अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों व स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों से रक्तदान की अपील की है। रक्तदान शिविर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित हो रहा है। सभी रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह दिए जाएंगे। शिविर 11 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.