डीएवी पब्लिक स्कूल बरौनी में प्राचार्य चिन्मय घोष ने संभाला पदभार
बेगुसराय, जुलाई 14 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच-28 बरौनी में बुधवार को नए प्राचार्य चिन्मय घोष ने पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे डीएवी पब्लिक स्कूल, रोटरी कैंपस, अशोक नगर, गयाजी में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। उनका स्थानांतरण डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (सीएमसी) नई दिल्ली द्वारा किया गया है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अभिषेक कुमार ने उन्हें विधिवत पदभार सौंपा तथा विद्यालय परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। मौके पर डीएवी पब्लिक स्कूल, बिहार जोन-सी की क्षेत्रीय निदेशिका सविता, प्राचार्य सुधा झा, प्राचार्य संजय सिंह के अलावे विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका नम्रता सिंह, नरेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा, अंबुज कुमार सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.