बेगुसराय, जुलाई 4 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण व हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल बरौनी में विद्यालय के इको क्लब के तत्वावधान में भव्य पौधरोपण किया गया। इसमें डीएवी एचएफसी के शिशु विहार, एडमिन ब्लॉक एवं एनएच 28 बरौनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर एवं आसपास लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य अभिषेक कुमार, इको क्लब के समन्वयक अमितेष कुमार पाठक, मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा, सोनी कुमारी, प्रीति मिश्रा, अंबुज कुमार, विक्रम कुमार, राधा स्वामी समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- बीएड कॉलेज में चला एक पेड़ मां के नाम अभियान विद्यालय के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता करते हुए पौधारो...