बेगुसराय, मई 13 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच 28 बरौनी के छात्र-छात्राओं ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय से विज्ञान संकाय के कुल 29 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें 97 प्रतिशत सफलता प्राप्त हुई। विज्ञान संकाय में विद्यालय के छात्र अमन प्रसाद ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: सीबीएसई 12 वीं बोर्ड परीक्षा में डीएवी के सभी 28 छात्रों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की परीक्षाविज्ञान संकाय के छात्र वहीं हिमांशु रंजन ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंकिता द्विवेदी ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। वि...