कोडरमा, सितम्बर 4 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि डीएवी पब्लिक स्कूल डोमचांच में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर निदेशक दिलीप कुमार यादव ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेशों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का मनमोहक रूप धारण कर एक से बढ़कर एक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर कृष्णमय हो उठा।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कान्हा का रूप धारण कर मटकी फोड़ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और जन्माष्टमी की खुशी मनाई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जीएस पब्लिक स्कूल में मनायी गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मटकी फोड़ते बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा...