हापुड़, मार्च 1 -- डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ में भव्य बेबी शो का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। बेबी शो का उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबंधक आभा गंगल, प्रधानाचार्य डॉ विनीत त्यागी ने संयुक्त रुप से किया। बेबी शो के कार्यक्रमों में शामिल होकर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। वर्ग 3-5 वर्ष प्रथम प्राधिका शर्मा, द्वितीय निया त्यागी, प्रांजल, अनायशा शर्मा रही। इस दौरान प्रशांत, डॉ हरीश, संजय सैनी, सुनीता सिंह, कुमुद त्यागी, अमन गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...