डीएवी पब्लिक स्कूल, बांका में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रीष्म उत्सव
बांका, मई 15 -- बांका, एक संवाददाता। शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल बांका में ग्रीष्मावकाश से पूर्व अंतिम कक्षा के अवसर पर शुक्रवार को बच्चों के लिए विशेष "ग्रीष्म उत्सव" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की खुशियों, उत्साह और रंग-बिरंगे परिधानों से पूरी तरह गुलजार नजर आया। बच्चे आकर्षक एवं रंगीन पोशाक पहनकर विद्यालय पहुंचे तथा अपने साथ आम, तरबूज सहित विभिन्न ग्रीष्मकालीन फल भी लेकर आए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए खेलकूद, मनोरंजक गतिविधियां एवं समूह आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लिया और अपने दोस्तों के साथ यादगार पल बिताए। यह भी पढ़ें- एनटीपीसी के डीएवी स्कूल में समर कैंप का आयोजन विद्यालय परिसर में पूरे समय उमंग और उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर बच्चों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.