डीएवी नॉर्थ करणपुरा बना ओवरऑल चैंपियन, डीएवी बचरा रहा उपविजेता
चतरा, जुलाई 21 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में आयोजित डीएवी स्तरीय दो दिवसीय राष्ट्रीय खेलों की क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक डीएवी स्कूलों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एनटीपीसी के उड़ान स्टेडियम में एच ओपी आलोक त्रिपाठी ने किया। दो दिनों तक चले इस महाकुंभ में क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, रोप स्किपिंग सहित कुल 31 खेलों का आयोजन किया गया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिका वर्गों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। बताया गया कि डीएवी नॉर्थ करणपुरा को ओवरऑल चैंपियन का ताज मिला जबकि उपविजेता डीएवी बचरा स्कूल रहा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: क्लस्टर स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.