खगडि़या, सितम्बर 28 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि डीएवी के अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग के छह खिलाड़ियों का चयन डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों के चयन से खगड़िया जिले के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। डीएवी के स्पोर्ट्स शिक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि अंडर-17 वर्ग में अध्ययन खेडिया, स्वेमनी कुमार एवं शमीर कुमार का चयन हुआ है। वहीं अंडर-14 वर्ग में रुद्रवीर सिंह, अनी परमार एवं प्रतीक कुमार ने स्थान बनाया है। चयनित सभी खिलाड़ी लश्कर चेस क्लब में नियमित रूप से शतरंज का अभ्यास करते रहे हैं। खिलाड़ियों की तैयारी में क्लब के कोच गुलशन कुमार का विशेष मार्गदर्शन रहा है। नियमित प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को शतरंज की बारीकियों, रणनीति, समय प्रबंधन और सही निर्णय लेने का अभ्यास कराया ...