देवघर, अप्रैल 12 -- देवघर। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के पदक विजेताओं को डीएवी भंडारकोला के प्राचार्य ने शनिवार को सम्मानित किया। मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों दिल्ली, हैदराबाद, रांची, हरिद्वार और रायपुर में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला सातर देवघर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 15 गोल्ड, 5 सिल्वर एवं 3 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय व अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम रौशन किया। खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, खो-खो, ताइक्वांडो और वूशु में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। वॉलीबॉल में गोल्ड मेडल ज्ञानदीप सम्राट, अमित कुमार, प्रशांत कुमार,आदित्य कुमार, हिमांशु कुमार और सत्यम गौरव को मिला। खो-खो में गोल्ड मेडल ओम कुमार,कन्हैया कुमार, रौशन कुमार, अभिषेक ...