रांची, फरवरी 13 -- रांची। डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू में गुरुवार को महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ हवन-यज्ञ किया तथा भजन व भाषण के माध्यम से उन्हें याद किया। छात्र अर्यमा व अभिश्री ने भजन प्रस्तुत किया। आर्या और आयशा खान ने भाषण प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. रविप्रकाश तिवारी ने कहा कि महर्षि दयानंद आधुनिक भारत के नवजागरण के पुरोधा थे, जिन्होंने नमक आंदोलन, स्वतंत्रता और स्त्री शिक्षा की नींव रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.