डीएवी दुलौरडीह ने फिर लहराया परचम, शत-प्रतिशत रिजल्ट
आरा, मई 14 -- -धनवी सिन्हा ने 93.2% अंक लाकर विद्यालय में किया टॉप -नंदनी और अर्पिता समेत कई छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन जगदीशपुर, निज संवाददाता। जगदीशपुर के दुलौरडीह स्थित डीएवी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर विद्यालय की उत्कृष्ट परंपरा को फिर कायम रखा है। कई छात्र-छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। धनवी सिन्हा ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नंदनी कुमारी ने 85.4 प्रतिशत और अर्पिता कुमारी ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निदेशक हिमांशु कुमार व प्राचार्य अरबिंद कुमार सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.