बोकारो, जून 28 -- स्वच्छता पखवाड़ा अभियान 2026 के अंतर्गत डीएवी दुग्दा एवं बीसीसीएल कोल वाशरी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय प्रबंधन एवं बीसीसीएल प्रबंधन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेने के साथ स्वच्छता संबंधी नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजनों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। रैली के समापन के पश्चात बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के बीच नाश्ते के पैकेट एवं शीतल पेय फ्रूटी का वितरण किया गया। वहीं विद्यालय एवं बीसीसीएल प्रबंधन ने स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन को निरंतर करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- स्कूल में चलाया गया नशा मुक्त...