डीएवी दुग्दा ने अपने होनहारों को किया सम्मानित
बोकारो, अगस्त 6 -- बेरमो, प्रतिनिधि।डीएवी पब्लिक स्कूल, दुग्दा में गुरुवार को प्रार्थना सभा के दौरान क्लस्टर स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्य पीके पॉल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता में पुरुष अंडर-17 क्रिकेट में टीम ने स्वर्ण पदक जीता। महिला अंडर-17 खो-खो में रजत पदक, बैडमिंटन में दो रजत एवं चार कांस्य पदक, चेस में एक रजत पदक तथा महिला अंडर-19 कबड्डी में टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 स्वर्ण, 21 रजत एवं 8 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: डीएवी पब्लिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.