डीएवी तेनुघाट का चयन एमएसवीपी के लिए
बोकारो, जून 2 -- तेनुघाट। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विद्यालय संस्कृति को बढ़ावा देने के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल, तेनुघाट डैम का चयन झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु प्रतिष्ठित मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए किया गया है। यह सम्मान विद्यालय के निरंतर प्रयासों, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता तथा स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अंतर्गत विद्यालय को Rs.75 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक इस सफलता से अत्यंत उत्साहित हैं। यह भी पढ़ें- प्लस टू उवि दुम्मा मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.