डीएवी जूनियर पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
हजारीबाग, जून 22 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएवी जूनियर पब्लिक स्कूल, हजारीबाग में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी जागरूकता और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। योग एसोसिएशन हजारीबाग से जुड़े विशिष्ट अतिथि ऋषिका, प्रीतम एवं रविंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य विवेकानंद चौधरी ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।मुख्य अतिथियों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.