जामताड़ा, अप्रैल 27 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में रविवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीबीएसई के सत्र 2025-26 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 24 विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल, प्रशस्ति पत्र, शॉल, पुस्तक एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। इनमें रिकी रिमी ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इस समारोह में मुख्य अतिथि डॉ अमर कुमार दास, विशिष्ट अतिथि स्थानीय शासी निकाय के अध्यक्ष कपीश परशुरामका, ऋतिका परशुरामका तथा प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परिणाम में इमेज क्...