चाईबासा, मई 9 -- गुवा, संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा की प्राचार्या माधवी पांडे का स्थानांतरण गुमला स्थित डीएवी विद्यालय में कर दिया गया है। डीएवी गुवा में उनका कार्यकाल लगभग एक वर्ष का रहा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों को नई दिशा मिली। वहीं, प्रवीण कुमार ने बोकारो सेक्टर-2 सी स्थित डीएवी विद्यालय से स्थानांतरित होकर डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के नये प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह भी पढ़ें- डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा की प्राचार्या माधवी पांडेय का गुमला स्था...