डीएवी गुवा की पूर्व छात्रा प्रियंका मिंज अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
चाईबासा, जुलाई 2 -- गुवा। डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा की पूर्व छात्रा प्रियंका मिंज का चयन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रियंका ने वर्ष 2018 में दसवीं और 2020 में बारहवीं की परीक्षा डीएवी गुवा से उत्तीर्ण की थी तथा छात्र जीवन से ही सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। बैंकॉक रवाना होने से पूर्व विद्यालय में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में प्राचार्य प्रवीण कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ शिक्षक राजवीर सिंह ने विद्यार्थियों से प्रियंका के समर्पण और अनुशासन से प्रेरणा लेने की अपील की। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों, विद्यालय और परिवार को देते हुए सभी का आभार जताया। विद्यालय परिवार ने उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.