गुमला, नवम्बर 21 -- गुमला, संवाददाता। डीएवी गुमला में शुक्रवार को वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। 1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदेमातरम को राष्ट्र की आत्मा की आवाज मानते हुए विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स और सभी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया। इस सामूहिक कार्यक्रम में 1800 से अधिक लोगों ने अपनी आवाज मिलाई और देशभक्ति की अद्भुत भावना का प्रदर्शन किया।46 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पी.बी. शर्मा ने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वंदेमातरम ऐसा गीत है जो राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यबोध को सशक्त करता है। यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारतीयों की आत्मा में बसने वाली भावना है।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमाकांत साहू ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.