गुमला, दिसम्बर 23 -- गुमला, संवाददाता। डीएवी गुमला में सोमवार को महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती गणित सप्ताह का उत्साहपूर्ण उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में गणित के प्रति रुचि विकसित करना और उनकी तार्किक क्षमता को सशक्त बनाना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमाकांत साहू सहित गणित शिक्षक पी.के. मोहंती, शैलेंद्र सिंह, चंदन झा, आशीष कुमार मिश्रा, अभिजीत झा एवं शुभम सौरभ उपस्थित थे।प्रधानाचार्य डॉ. रमाकांत साहू ने कहा कि गणित केवल अंकों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह जीवन की समस्याओं को सुलझाने का वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों से गणित के भय से बाहर निकलकर इसे रचनात्मक खेल की तरह अपनाने का आह्वान...