रामगढ़, अप्रैल 6 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी के डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ हुई। विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्र- छात्राओं ने विधि-विधान के साथ हवन पूजन कर नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत किया। हवन अनुष्ठान में विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी और वरीय शिक्षक डीके दत्ता ने पहले दिन विद्यालय पहुंचे सभी नए नामांकित बच्चों को संबोधित किया। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा और संस्कार ही डीएवी का आधार है। डीएवी न केवल आधुनिक शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि बच्चों को उनके जड़ों और संस्कृति से जोड़ता है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.