रामगढ़, फरवरी 28 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी को शिक्षा के क्षेत्र में 2025-26 में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रथम स्थान का पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार एजुकनेक्ट संस्था ने दी है। इसकी जानकारी विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने दी है। उन्होंने बताया डीएवी गिद्दी को पूरे रामगढ़ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के आधार पर प्रथम घोषित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी इसके लिए विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं की सराहना किया है। प्राचार्य ने कहा यह उपलब्धि सभी के अथक प्रयास और टीम भावना से काम करने से प्राप्त हुई है। इससे विद्यालय और क्षेत्र का नाम रौशन हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...