रामगढ़, मार्च 7 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी छात्र सौरभ पांडेय को विज्ञान परियोजना कार्य प्रतिष्ठित इंस्पायर मानक अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है। इसके तहत उसे 10 हजार रुपए नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। प्रतियोगिता में सौरभ का ऑटोमैटिक रडार सिस्टम फॉर बॉर्डर सिक्योरिटी विषय था। इस प्रतियोगिता में सौरभ पांडेय का परियोजना कार्य को जिला स्तर पर प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया था। इसकी जसनकारी विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दिया है। साथ ही सौरभ के इस सफलता में विद्यालय के विज्ञान के शिक्षकों के योगदान के लिए सराहना किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.