डीएवी गांधीनगर में 11वीं के विद्यार्थियों का स्वागत
रांची, जुलाई 11 -- रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर में शनिवार को 11वीं कक्षा के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक हवन, मंत्रोच्चार और सरस्वती वंदना से हुई। प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने नए छात्रों का स्वागत कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान 12वीं के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में शिक्षकों ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं को विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और अनुशासन संबंधी नियमों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.