रांची, अप्रैल 2 -- रांची। डीएवी गांधीनगर में गुरुवार को कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के नए शैक्षणिक सत्र का उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुआ। पहले दिन विशेष हवन और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को अनुशासन व परिश्रम की सीख दी गई। प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने विद्यार्थियों को संस्कारों का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा के साथ समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच ही उपलब्धियों के द्वार खोलती है। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन और लक्ष्य-निर्धारण के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.