रांची, अगस्त 29 -- रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। प्राचार्या प्रदीप कुमार झा ने विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व समझाया। वहीं झारखंड जोन-बी के एआरओ एमके सिन्हा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों ने खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने और सदैव खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की शपथ ली। यह भी पढ़ें- आजाद उच्च विद्यालय में मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि यह भी पढ़ें- Ranchi News: स्कूलों में मनाया गया खेल दिवस, हुए कई कार्यक्रम यह भी पढ़ें- शेखर राणा ने शतरंज व कैरम में प्रथम स्थान प्राप्त किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...