रांची, अगस्त 4 -- रांची। डीएवी गांधीनगर में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें सीबीएसई क्लस्टर व जोनल स्तरीय प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेलों में पदक जीतनेवाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बैडमिंटन में आयुष कुमार, पीयुष कुमार और यशवंत पिंगवा ने गोल्ड मेडल जीता। तन्मय कुमार, अनिकेत सर्राफ, अभिनव सिंह, निधिश राज ने सिल्वर मेडल जीता। तीरंदाजी में अनुष्का कुमारी ने कांस्य व टेबल टेनिस में आयुष कुमार ने कांस्य पद जीता। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पीके झा सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुएभविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- एसआर डीएवी पुंदाग में खिलाड़ियों का हुआ सम्मान यह भी पढ़ें- टाटा डीएवी भुइयांडीह के खिलाड़ियों का भव्य सम्मान यह भी पढ़ें- बैडमिंटन चैंपियनशिप में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल को कांस्य पदक

ह...