धनबाद, अगस्त 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर की छात्रा आन्या मित्तल ने अपनी प्रतिभा, लगन और अथक प्रयास से विद्यालय एवं धनबाद का नाम गौरवान्वित किया है। अनन्या ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि ऑनलाइन श्रीमद्भग्वद गीता के 15वें अध्याय के संस्कृत में सामूहिक सस्वर वाचन पाठ में प्राप्त हुई है। प्राचार्य डोलन चम्पा बनर्जी ने बधाई देते हुए कहा कि आन्या की यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान बनाना निश्चित रूप से एक असाधारण उपलब्धि है। हमें विद्यार्थियों पर गर्व है। उनकी यह उपलब्धि डीएवी कोयलानगर की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ती है। एक अन्य छात्रा प्रांजल को भी ...