धनबाद, मार्च 16 -- डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल ड्रेस में बदलाव किया गया है। यह जानकारी अभिभावकों को शिक्षक-अभिभावक बैठक में दी गई। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि छात्राओं और छात्रों की ड्रेस में एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर के प्राचार्य एवं सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एनएन श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र और छात्राएं दो साल तक वर्तमान ड्रेस का उपयोग कर सकते हैं। नए सत्र से लागू होने वाली ड्रेस स्कूल की नई गाइडलाइन के अनुरूप होगी, ताकि सभी छात्रों में समानता बनी रहे।वहीं अभिभावकों ने कहा कि स्कूल की ओर से उन्हें बदलाव की सूचना तो मिल गई है, लेकिन नए ड्रेस की खरीदारी के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए। कई परिवारों में दो या अधिक बच्चे पढ़ते हैं, जिससे ड्रेस पर ...