कोडरमा, फरवरी 7 -- डीएवी कोडरमा में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि झुमरी तिलैया स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, कोडरमा में महान शिक्षाविद, डीएवी आंदोलन के सशक्त पुरोधा, आर्य समाज के अनुयायी एवं डीएवी संस्था के कर्णधार महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा महात्मा जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर वैदिक परंपरा के अनुसार हवन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक और भावनात्मक हो उठा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने महात्मा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प व्यक्त किया। इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.