कोडरमा, सितम्बर 11 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, कोडरमा के खिलाड़ियों ने डीएवी स्पोर्ट्स 2026 की विभिन्न जोनल एवं क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 235 स्वर्ण, 93 रजत एवं 46 कांस्य पदक जीते। प्रतिभागितयों में 374 पदक अपने नाम किये। विद्यालय के खिलाड़ियों ने क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, योग, शतरंज, ताइक्वांडो, स्केटिंग, वेटलिफ्टिंग, वुशू, रोलर स्केटिंग, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस एवं एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। जोनल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी अब राष्...