सीवान, मार्च 28 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामानंद राम के विरुद्ध कॉलेज शिक्षक संघ के आंदोलन को राजा सिंह कॉलेज के प्रो मनोज कुमार सिंह समेत कई अन्य कॉलेजों के शिक्षक संघ ने समर्थन किया है। प्राचार्य द्वारा महिला शिक्षिकाओं का उत्पीड़न, भ्रष्टाचार व मनमानी को लेकर शिक्षकों का आंदोलन तेज होते जा रहा है। जेपीयू कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार वाजपेई के आदेश पर प्रो. पूनम सिंह के नेतृत्व में गठित आंतरिक शिकायत समिति के समक्ष डीएवी कॉलेज की छह शिक्षिकाएं अपना बयान रिकॉर्ड करा चुकी हैं, साथ ही अपने बयान के समर्थन में साक्ष्य भी प्रस्तुत कर चुकी हैं। डीएवी पीजी कॉलेज के भूगोल के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर निषाद ने बताया कि प्राचार्य के असंवैधानिक कार्यों को लेकर कुलपति व कुलाधिपति को कई आवेदन भेजे गए हैं। इसमें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.