रुडकी, अप्रैल 28 -- रुड़की, संवाददाता। कन्हैया लाल डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को जूफेस्ट कार्यक्रम के तहत कविता और वीडियो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ का प्रदर्शन किया। कविता प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जीव-जंतु, कोशिका, जीवन के आधार और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं ने अपने विचारों को सशक्त और रचनात्मक तरीके से व्यक्त किया। इससे कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग प्रभावित हुए। वीडियो प्रतियोगिता के तहत किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ एप्स फिल्म का प्रदर्शन किया गया। यह भी पढ़ें- चम्पावत में फिल्म बनाएं, ईनाम पाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...