प्रयागराज, अप्रैल 2 -- डीएवी इंटर कॉलेज मीरापुर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान गुरुवार को कुछ शिक्षकों में हाथापाई हो गई। इस घटना में आईकेएम इंटर कॉलेज आनापुर के प्रवक्ता राजेन्द्र प्रसाद को चोटें आईं हैं। मौके पर पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह के निर्देश पर मूल्यांकन केंद्र के स्टैटिक मजिस्ट्रेट और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूलपुर के प्रधानाचार्य केपी सिंह ने अतरसुइया थाने में डीएपी कॉलेज के दो शिक्षकों सत्य प्रकाश पांडेय और पवन कुमार के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक एफआईआर नहीं हुई थी। घटनाक्रम के मुताबिक, राजेन्द्र प्रसाद इंटर की अपनी मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं को कक्ष संख्या पांच में रखने गए थे। वहां पहले से मौजूद शिक्षकों से किसी बात को लेकर झड़प हो गई जो देखते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.