डीएवी कॉलेज में डिजिटल शिक्षा को लेकर कार्यशाला
रुडकी, अगस्त 19 -- रुड़की, संवाददाता। उच्च शिक्षा में डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कन्हैया लाल डीएवी पीजी कॉलेज में बुधवार को शैक्षिक संचार संघ की ओर से ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शिक्षाविदों, पाठ्यक्रम समन्वयकों और विभिन्न संस्थानों के शोधार्थियों समेत 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों और शिक्षाविदों को डिजिटल माध्यमों को शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल करने के लिए जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत शैक्षिक संचार संघ की ओर से परिचयात्मक प्रस्तुति के साथ हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.