रुडकी, अप्रैल 29 -- रुड़की, संवाददाता। केएलडीएवी पीजी कॉलेज, रुड़की के जंतु विज्ञान विभाग में जंतु विज्ञान उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर प्रस्तुतीकरण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पोस्टर प्रस्तुतीकरण में विद्यार्थियों ने अंतःस्रावी तंत्र, पर्यावरण व जीवों सहित जंतु विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर पोस्टर बनाए। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को तीन चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सीमित समय में प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...