वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में गुरुवार को करीब डेढ़ सौ पुरा छात्रों का मिलन हुआ। आईक्यूएसी की ओर से आयोजित पुरा छात्र समागम (एलुमनी मीट) में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पुरनियों ने अपने दिन याद किए। कार्यक्रम का शुभारंभ चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत चल्ला सुब्बाराव, लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व हेड एवं डीन प्रो. आईडी गुप्ता, खेदनलाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक विजय प्रकाश जायसवाल, राष्ट्रपति सम्मान से पुरस्कृत प्रवक्ता रामलाल यादव और प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने किया। पुरा छात्रों को प्रो. आईडी गुप्ता ने संबोधित किया। कहा कि हम आज जो कुछ हैं, गुरुजनों के आशीष से हैं। युवा कलाकार रुद्रशंकर ने कथक प्रस्तुत किया। श्राबोनि भट्टाचार्य ने सरस्वती वंदना, नैमिष एवं अनुराधा ने बिहार के लोक संगीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। एसेल, ऋषि, ग...