मोतिहारी, जून 16 -- रक्सौल,एसं। ललितपुर के जावलाखेल स्थित डीएवी कॉलेज में अध्ययनरत पर्सा के वीरगंज महानगरपालिका-22 निवासी छात्र आर्यन सिंह (18)की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। प्लस टू में पढ़ाई कर रहे आर्यन मंगलवार की सुबह कॉलेज परिसर में ही गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाए गए थे। उन्हें तुरंत उपचार के लिए सुमेरु अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से एक हस्तलिखित नोट मिलने की भी सूचना है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही नोट के बारे में कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की गई है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...