देहरादून, अप्रैल 11 -- देहरादून। डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह में शनिवार को एक युवक ने छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल छात्र डीएवी इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है। यह घटना तब हुई जब हरियाणवी गायक मासूम शर्मा मंच से प्रस्तुति दी रहे थे। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। घायल छात्र को इलाज के लिए दून अस्पताल लाया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। समारोह के दौरान धक्का मुक्की भी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...