देहरादून, मार्च 12 -- देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की डीएवी (पी.जी.) कॉलेज इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। चुनाव अधिकारी रमाकांत श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुई प्रक्रिया के बाद सचिन नेगी को इकाई अध्यक्ष और नितिन रावत को इकाई मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में प्रियंका बिष्ट, पीयूष कुमार, शिवम भट्ट, आयुष पटवाल, आशीष रॉय और आकाश नौटियाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं, सहमंत्री के रूप में शिवम रावत, कमल रावत, कंचन, यश उपाध्याय, प्राची और सुमित सिंह को दायित्व सौंपा गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे परिसर में छात्र समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री यशवंत पंवार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित कुमार, विभाग संगठन मंत्री प्रमेश जोशी और जिला संयोजक दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.