कानपुर, मार्च 1 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारियों ने डीएवी कॉलेज में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। संगठन ने परिसर में आई-कार्ड जांच अनिवार्य करने, छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, कॉमर्स की कक्षाओं को संसाधनविहीन ऑडिटोरियम में चलाने पर रोक लगाने और लाइब्रेरी के रीडिंग रूम में डिजिटल मूल्यांकन कार्य बंद कराने की मांग की। परिषद ने एलुमनी एसोसिएशन के नाम पर वित्तीय अनियमितताओं का भी आरोप लगाया। प्रदेश मंत्री दिनेश यादव ने कहा कि प्राचार्य लंबे समय से छात्रों से संवाद से बचते आ रहे हैं और मिलने का कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं है। इकाई अध्यक्ष विनायक पाण्डेय ने कहा कि पठन-पाठन व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जबकि महानगर मंत्री सुधांशु त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को अराजकतत्व कहे जाने की निंदा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...