लखनऊ, मार्च 12 -- एकल गान, समूह गान, एकल नृत्य, समूह नृत्य और फैंसी ड्रेस जैसी प्रतियोगिताएं हुईंलखनऊ, संवाददाता।डीएवी डिग्री कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति 2026 का तीसरा दिन पूरी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रहा। गुरुवार को परिसर में एकल गान, समूह गान, एकल नृत्य, समूह नृत्य और फैंसी ड्रेस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुईं। इन प्रतियोगिताओं में लखनऊ शहर के लगभग 18 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि भारतीय लोक संस्कृति हमारी पहचान है और युवाओं को इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने गणेशगंज स्थित आर्य समाज से अपने पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए उससे जुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.