डीएवी कॉलेज के विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- नशा मुक्त भारत अभियान और जनपद पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत बुधवार को आर्य समाज रोड स्थित डीएवी कॉलेज में भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और छात्र-छात्राओं को नशे के सामाजिक, शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधन द्वारा एसएसपी का स्वागत कर किया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा न करने और समाज को इस बुराई से मुक्त कराने की शपथ दिलाई। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि युवा पीढ़ी देश की रीढ़ है, इसलिए उन्हें नशीले पदार्थों से पूरी तरह दूर रहकर एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। नशा केवल व्यक्ति विशेष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.